हाथी से बचने लगाया करंट तार ...महिला आई चपेट में  हुई मौके प... - CG Sandesh

हाथी से बचने लगाया करंट तार ...महिला आई चपेट में हुई मौके पर मौत

हांथी के लिए जाल बिछाना एक महिला की मौत का कारण बन गया.. मामला पुलिस थाना क्षेत्र तपकरा के ग्राम कांदाढोढ़ा की है । मिली जानकारी अनुसार आरोपी संतोष साय ने पिछले दो वर्ष से मुख्य मार्ग से लगे अपने घर के बाहर लोहे से बने मेन गेट में जीआई तार से घेरा कर तार में करंट जोड़ रखा था। जो मेन गेट में सटे होने कारण करंट लगने से 27/06/2021के रात्रि 11:00 बजे महिला श्रीमति अनिता पैंकरा उम्र 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जिसको लेकर तपकरा पुलिस थाना प्रभारी वंशनारायण शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर वन रक्षक अविनाश शर्मा ने 28/06/2021 को थाना उपस्थित होकर वनपरीक्षेत्र तपकरा का पत्र पेश करते हुए लिखित शिकायत की है । जिस पर धारा -174 जा.फी. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही की गई और वही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है ।

वनविभाग के अधिकारी ने बताया कि हाथी को मारने के साजिश को लेकर आरोपी संतोष साय के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है यह इस प्रकार की दूसरी घटना है।


अन्य सम्बंधित खबरें