PM आवास के तहत गरीबों के घर हड़पने वाला गिरफ्तार..आवास मित्र ... - CG Sandesh

PM आवास के तहत गरीबों के घर हड़पने वाला गिरफ्तार..आवास मित्र से लेकर विकासखंड समन्वयक और डाटा एंट्री ऑपरेटर तक थे शामिल

प्रधानमंत्री आवास अनियमितता के दो प्रकरणों के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था। गौरेला पेंड्रा मारवाही पुलिस ने कार्यवाही की है। 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास ग्राम पंचायत खरडी, तिलोरा बसंतपुर और आमाडाँड़ में आवास मित्र एवं विकासखंड समन्वयक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के मिलीभगत से अन्य व्यक्तियों के बैंक खाता का उपयोग कर शासकीय राशि का गबन एवं वित्तीय अनियमितता किया गया।          

इस रिपोर्ट पर थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 422/18 धारा 420,468,471,34 ipc आरोपी राजेश गुप्ता , द्रोपदी केवट व अन्य एवं 428/18 धारा 420, 468, 471, 34 ipc आरोपी प्रकाश महिलांगे, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर, अनूप सिंह, संतोष कुमार, सुमित्रा पैकरा, दिलीप ठाकुर के विरुद्ध कायम कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण के आरोपीगण अनूप सिंह सेन्द्राम, संतोष कुमार, चंद्रशेखर,राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना बाद से फरार है। जिनकी पतासाजी की जा रही थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें