बागबाहरा : अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर, भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.
थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम फुलवारी खुर्द में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर, भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.
लडकी के पिता ने पुलिस को बताया कि इसकी छोटी लडकी उम्र 17 साल 22 दिन थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द 22 जून 2021 को सुबह 04/00 बजे घर से बिना बताये कही चली गयी है। तब अपने परिवारवालों के साथ आसपास एवं रिश्तेदारो में पता तलाश किया जो कही भी पता नही चला उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कहीं चली गई है। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर, भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें