महासमुन्द : पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुन्द : पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत बस स्टेशन के पास पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

कमल भोई ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 4 नयापारा महासमुन्द में रहता है ड्रायवरी का काम करता है. 28 जून 2021 को रात्रि लगभग 09.30 बजे अपने दोस्त विक्की के साथ बस स्टेशन महासमुंद में बिरयानी ठेला में बिरयानी पैक करा रहा था कि उसी वक्त साहेब मगरदे, ओमप्रकाश चंद्राकर व एक अन्य जिसका नाम नही जानता ये तीनो लोग मो0सा0 में बिरयानी ठेला के पास आये और पुरानी रंजीश को रखते हुए उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिये। उसके हाथ को पकड़कर मोड़े व हाथ मुक्का लात व डंडा से बुरी तरीका से मारपीट किये। वह अपने साथ विक्की को बोला ये तीन लोग उसे मारपीट कर रहे है उसे बचाओ। मारपीट से हाथ, पैर, पीठ में दर्द हो रहा है मारपीट के दौरान उसके कान की बाली व मोबाईल गिर गया पाकेट में 1000 रूपये भी था वह भी नही है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें