सरायपाली : आम रास्ता में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले पर कार्... - CG Sandesh

सरायपाली : आम रास्ता में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 28 जून 21 को सूचना मिला कि नारायण नंदे नाम का व्यक्ति तहसील कार्यालय सरायपाली में शराब के नशे में धुत होकर गिरा पड़ा है मुखबिर के सूचना पर पुलिस की टीम तहसील कार्यालय पहुंचा जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत पड़ा था जिसे उठाकर पुछताछ करने पर अपना नाम नारायण नंदे पिता सभापति नंदे उम्र 40 साल निवासी डूमरपाली बताया। आरोपी का शराब सेवन करने के संबंध में मुलाहिजा CHC सरायपाली में कराया गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा शराब सेवन करना लेख गया हैं। आरोपी का कृत्य धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम किसडी आम रास्ता/रोड में शराब पीकर उत्पात मचा रहा है जिससे आम लोगो को/आने जाने वाले राहगिरों को काफी परेशानी हो रही थी पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम किसडी मेन रोड/मौके में पहुंचकर देखा जो एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर उत्पाद मचा रहा था जिसके कारण अन्य आम लोगो को/ राहगिरो को आने जाने के लिए परेशानी हो रहा था समझाने बुझाने के बाद भी नहीं मान रहा था विवाद झगडा करने के लिए उतारू हो जाता था इसी लिए मुलाहिजा फार्म भरकर CHC सरायपाली चन्द्रशेखर रात्रे उर्फ शेखु पिता मुरलीधर उर्फ लव कुमार 28 वर्ष ग्राम किसडी मुला0 कराने भेजा गया था जो डॉक्टर साहब द्वारा उक्त व्यक्ति को शराब पिआ हुआ है मुँह से दुर्गन्ध आ रहा है मुला0 रिपोर्ट में लेख करने से अपराध धारा 36(च)(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजी0 कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें