बागबाहरा : सरस्वती सायकल योजना के तहत ,परसुली हाईस्कूल में  ... - CG Sandesh

बागबाहरा : सरस्वती सायकल योजना के तहत ,परसुली हाईस्कूल में स्कूली छत्राओं को किया गया सायकल वितरण

कोमाखान क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसुली हाईस्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत छत्राओं को सायकल वितरण किया गया,जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव जी के प्रतिनिधित्व करते हुए परसुली हाई स्कूल में छात्राओं को सायकल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की बता दे कि ग्राम परसुली महासमुन्द जिले के सीमांत क्षेत्र के साथ साथ वनांचल क्षेत्र भी है और यहां दूर दराज से पढ़ने के लिए बच्चे आते है,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना स्कूली छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले विद्यार्थी अधिकतर गरीब और मध्यम वर्ग से आते है ऐसे में उनके माता पिता द्वारा बच्चों को सायकल दे पाना मुश्किल हो जाता है ऐसे में एक बेटी का स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करना मुश्किल हो जाता था लेकिन सरस्वती सायकल योजना से एक बेटी की उच्च शिक्षा के लिए वरदान साबित हुआ है,आज दूर दराज से गांव की बेटियां भी स्कूल आकर विद्याग्रहण कर रही है और छत्तीशगढ़ का नाम रोशन कर रही है।

एंव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने सभी छात्राओं को सायकल भेंट कर बधाई के साथ साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाये की।सरस्वती सायकल योजना कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि के रूप में कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल किशोर चतुर्वेदी एवन कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि आनंद चक्रधारी भोजराम चक्रधारी परमेश्वर पटेल बुधवारु ढिडी चिंतामणि चंद्राकर हरिशंकर यादव अमर पटेल नेमीचंद साहू नवनीत नाग मेघराज पांडे कांति प्रसाद तिवारी यादव तूफान दीवान शशांक श्रीवास्तव समीर खान सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें