बागबाहरा : तीन कार्यवाही में 23 लीटर महुआ शराब जप्त, चार गिर... - CG Sandesh

बागबाहरा : तीन कार्यवाही में 23 लीटर महुआ शराब जप्त, चार गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस को 29 जून 2021 को मुखबिर के सूचना पर पोटरपारा रेलवे माल धक्का पीपड पेड के पास आरोपी रिंकू बघेल पिता भीषम बघेल उम्र 25 वर्ष सा. वार्ड नं 12 बाजारपारा बागबाहरा महासमुंद के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अन्दर रखे एक पीला कलर के 05 लीटर वाली जरीकेन में फुल 05 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब व एक 02 लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में फुल भरी हुई कच्ची महुआ शराब जुमला 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह पुलिस को मुखबिर के सूचना पर तेन्दूलोथा जाने का रास्ता ग्राम हरनादादर में आरोपी भावदास पिता अन्तराम भारद्वाज उम्र 42 साल साकिन ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में करीबन 04 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 800 रूपये एवं नगदी रकम 100 रूपये जुमला 900 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोमाखान : टोंगोपानी पुलिया के पास से 08 लीटर महुआ शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस को 29 जून 2021 को मुखबीर के सूचना पर आरोपी शिव कुमार विश्वकर्मा के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक झोला अंदर एक 10 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरिकेन में 08 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब, जुमला शराब 8000 एम.एल. कीमती 1600 रूपये, को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

तेन्दुकोना : घोंच से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

तेन्दुकोना पुलिस को 29 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि मुकेश निषाद बगारपाली से घोंच जाने कच्ची रास्ते से अपने हाथ में लिये एक जरिकेन में भरा महुआ शराब बिक्री वास्ते पैदल अपने गांव ले जा रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर कार्यवाही के दौरान आरोपी मुकेश कुमार निषाद को 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800/- रूपये के साथ पकड़े जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आब.एक्ट पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.



अन्य सम्बंधित खबरें