बसना : 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 28 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मो0सा0 पल्सर में अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते परिवहन करते ले जा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम सनबहली से ग्राम लोहडीपुर के जाने के रोड पर घेराबंदी कर मो0सा0 में शराब परिवहन कर ले जाते शराब रखे एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम ठंडाराम बसंत पिता संतलाल बसंत उम्र 32 साल ग्राम लोहडीपुर चौकी भंवरपुर का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में उपयोग मो0सा0 एवं एक सफेद रंग झोला के अंदर सफेद झिल्ली में भरी हुई करीब 16 लीटर हांथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जिसका मुहडा रस्सी से बंधा हुआ किमती 3200 रूपये कुल जुमला 63200 रूपये जप्त कर शीलबंद किया गया ।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।