महासमुन्द : तेज रुफ्तार ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार को सिर म... - CG Sandesh

महासमुन्द : तेज रुफ्तार ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार को सिर में लगी चोट, मोके पर ट्रक चालक फरार.

महासमुन्द थाना अंतर्गत तिवारी बिल्डींग के सामने तेज रुफ्तार ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार को सिर में लगी चोट, मोके पर ट्रक चालक फरार जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

सीताराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बम्हनी में रहता है. रामेशवर प्रसाद साहू उसका छोटा भाई है। जो पोस्ट आफिस का कर्मचारी है तथा शंकर नगर महासमुन्द में किराये के मकान में रहता है, कि भाई रामेश्वर प्रसाद साहू 29 जून 21 के सुबह अपने घर से अपने स्कूटी क्रमांक CG04DH 9520 से पोस्ट आफिस अपने ड्यूटी पर जा रहा था कि तिवारी बिल्डींग महासमुन्द मेन रोड NH 353 में पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन ट्रक क्रमांक CG04MK1180 के चालक ने अपने वाहन को तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक् चलाकर सामने से भाई रामेश्वर प्रसाद साहू को स्कूटी सहित ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया और ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग गया। एक्सीडेन्ट से रामेश्वर के सिर में चोट आया है। परिवार के लोग भाई को ईलाज के लिये जिला अस्प्ताल महासमुन्द लेकर गये रिफर करने पर रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर लेकर गये है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें