विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोका छेका एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमसंसदीय सचिव के आतिथ्य में होगा संपन्न
बागबाहरा। सोहागपुर तथा भुरकोनी में रोका छेका एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।सोहागपुर तथा भुरकोनी में आयोजित उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के गरिमामयी आतिथ्य में संपन्न होगा।बता दें सर्वप्रथम श्री यादव अपने निवास बागबाहरा से प्रस्थान करेंगे। दोपहर के लगभग 12:30 बजे पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में आयोजित रोका छेका एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात श्री यादव का काफिला दोपहर 1:30 बजे भुरकोनी पहुंचेगा जहां वे भुरकोनी में आयोजित रोका छेका एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
संसदीय सचिव श्री यादव के उक्त कार्यक्रम की जानकारी उनके निज सहायक आशीष सिन्हा के द्वारा मीडिया को दी गई।
अन्य सम्बंधित खबरें