जशपुर जिला कुनकुरी रनपुर मुख्य मार्ग पर फिर हुआ हादसा ।
जशपुर जिला कुनकुरी रनपुर मुख्य मार्ग पर फिर हुआ हादसा । हादसा इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर झरिया दीपा की है जहां आज और एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर जंगल मे घुस गई । हाँलाकि हादसे में दोनों युवकों की जान बच गई। ग्रामीणों ने मिलकर कुछ देर वहां आंदोलन भी शुरू कर दिया और विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की । मामले की जानकारी एसडीएम कलेक्टर को भी दिया गया जिसको लेकर ग्रामीणों को कलेक्टर ने समझाइस दी कि अभी कोविड काल के चलते आंदोलन और चक्काजाम नियमावली के खिलाफ है 1जिले में 144 भी लगा हुआ है। मामले की जानकारी लेकर कार्यवाही करने की बात की तब जाकर ग्रामीण माने और वहां से गाड़ी को उठाया ।
6 साल से निर्माणाधीन है सड़क
ज्ञात हो कि रनपुर कुनकुरी मार्ग 6 साल से निर्माणाधीन है और अभी तक डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ है । विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज यह आलम हो रहा है अभी भी करीब दो किमी की डामरीकरण का कार्य बचा हुआ है अगर सकड़ का कार्य पूरा नहीं होता है तो फिर से क्षेत्र के ग्रामीण उग्र आंदोलन करने की तैयारी करेंगे । अभी तक का यह ग्यारहवां घटना है फिर भी विभाग सबक नहीं ले रहा है
।