खल्लारी विधायक के प्रयास से जल्द होगा सरपंचों की विभिन्न समस्याओं का समाधान।
कोमाखान में होगी MBBS डॉक्टर की पदस्थापना।
बागबाहरा। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रयास के चलते अब जल्द ही सरपंचों की समस्याओं का समाधान होगा वही कोमाखान में नए एमबीबीएस डॉक्टर की शीघ्र ही पदस्थापना की जाएगी ।
बता दे आज छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू का प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम बार महासमुंद आगमन हुआ।
महासमुंद पहुंचकर जहां प्रभारी मंत्री श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वही उनके द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के समस्त विभागों की समीक्षा बैठक भी ली गई।
जिसमें खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे सरपंचों की समस्या, कोमाखान में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना ,दरबेकेरा एनीकेट के मुआवजे का मामला, 15वें वित्त की राशि के उपयोग इत्यादि समस्याओं को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित उक्त बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।
जिस पर राज्य के गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के उक्त समस्याओं के शीघ्र ही समाधान की बात कहीं गई।
सरपंचों की समस्याओं का होगा समाधान। 15 वे वित्त की राशि के उपयोग की प्रक्रिया होगी शिथिल।
सरपंच संघ बागबाहरा के द्वारा खल्लारी विधायक श्री यादव को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें बताया गया था कि वर्तमान में छड़ एवं सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं लेकिन शासकीय SOR में उनके दाम अभी भी कम है जिसके कारण काम करवाने में भारी समस्या आ रही है। साथ ही 15 वित्त की राशि के खर्च की प्रक्रिया में जटिलता के चलते परेशानी हो रही है ।
सरपंचों की उक्त समस्या को खल्लारी विधायक श्री यादव के द्वारा प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष उक्त बैठक में रखी गई। जिस पर प्रभारी मंत्री श्री साहू ने तत्काल प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश जारी किए।
वही 15वें वित्त की राशि के खर्च की प्रक्रिया शिथिल किए जाने की बात कही गई।, विधायक के प्रयासों से कोमाखान में शीघ्र होगी एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना।
खल्लारी विधानसभा के अंतिम छोर में स्थित कोमाखान क्षेत्र की जनता लंबे समय से एमबीबीएस डॉक्टर की बाट जोह रही है। जिसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री यादव से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया था। आज हुई विभागीय समीक्षा मीटिंग में श्री यादव ने इस समस्या को भी प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष रखा। तो श्री साहू के द्वारा तत्काल इस समस्या के निदान की बात कही गई।
समीक्षा बैठक में यादव ने उठाया दरबेकेरा डायवर्सन के मुआवजा वितरण तथा विसंगति का मामला।
कोमाखान क्षेत्र में हो रहे दरबेकेरा डायवर्सन में किसानों को मुआवजे का वितरण होना है मुआवजे की राशि आ चुकी है लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजे का वितरण नहीं किया गया है जिसके कारण काम अटका पड़ा है। वही किसानों को मिलने वाले मुआवजे में विसंगतियां भी दिखाई दे रही है।
जिस पर श्री यादव के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान ही प्रभारी मंत्री के समक्ष यह समस्या रखे जाने पर प्रभारी मंत्री श्री साहू के द्वारा जल्द ही मुआवजे का वितरण एवं कार्य प्रगति बात कही गई। वही मुआवजे की विसंगतियों पर भी जांच के लिए निर्देशित किया गया।
लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र होगा निपटारा।
विधानसभा क्षेत्र में राजस्व प्रकरण जैसे सीमांकन, बंटवारा, बंदोबस्त त्रुटि , नामांतरण इत्यादि मामले को लंबे समय तक अटके होने की शिकायत बार-बार श्री यादव के पास आ रही है उनके भी शीघ्रातिशीघ्र निपटारे के लिए जब विधायक श्री यादव के द्वारा प्रभारी मंत्री के समक्ष समस्या रखी गई उन्होंने तत्काल इसके समाधान यह जाने के लिए श्री यादव को आश्वस्त किया।