बागबाहरा : पतेरापाली से 30 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बागबाहरा : पतेरापाली से 30 लीटर महुआ शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस को 29 जून 2021 को मुखबिर के सूचना पर ग्राम पतेरापाली के पास आरोपी शेरसिंग देशकर पिता तुलसी दास देशकर उम्र 20 वर्ष साकिन अम्बेडकर पारा हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के कब्जे से दो सफेद रंग की 15 - 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में प्रत्येक में 15 - 15 लीटर भरी हुई हाथ भठ्ठी महुआ शराब कुल जुमला 30 लीटर कीमती 6000 रूपये एवं एक बिना नंबर नीले रंग अपाचे मो0सा0 कीमती 100000 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें