बसना : मेहमान लोंगों को क्यो गाली दे रहे हो कहकर समझाने पर म... - CG Sandesh

बसना : मेहमान लोंगों को क्यो गाली दे रहे हो कहकर समझाने पर मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जटाकन्हार में मेहमान लोंगों को क्यो गाली दे रहे हो कहकर समझाने पर मारपीट जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

उत्तरा कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया किया वह ग्राम जटाकन्हार थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला है. 29 जून 2021 के रात्रि करीब 19.30 बजे जगदीश भास्कर के घर उनकी बेटी के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था । सभी मेहमान खाना खा चुके थे तभी जगदीश के चचेरा भाई दीनानाथ शराब पीकर मेहमान आये लोंगों को जबरदस्ती गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जिसे वह मेहमान आये लोंगों को क्यो गाली दे रहे हो कह कर समझा रहा था तभी दीनानाथ आवेश मे आकर जगदीश भास्कर के घर के सामने गली में तुम कौन होते हो बोलने वाले कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का दे दिया जिससे वह जमीन मे गिर गया जिससे उसके बांये पैर के घुटने में चोंट आया है एवं पास मे पडे ईंटा से उसके चेहरे मे मार दिया जिससे उसके नाक मे चोंट आई है खून निकला है ।

घटना को ह्रदय भास्कर, बाली भास्कर देखे एवं बीच बचाव किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें