महासमुन्द : गाली देने से मना करने को लेकर दो पक्षों में मारप... - CG Sandesh

महासमुन्द : गाली देने से मना करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम भलेसर में गाली देने से मना करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उत्तम निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि हेमाली काम करता है. 30 जून 21 को शाम को वह नरसिंग सिन्हा के किराना दुकान के पास खडा था कि वहीं पर दौलत सिन्हा गाली गुफ्तार कर रहा था जिसे वह गाली देने से मना किया तो दौलत सिन्हा उसे मॉ बहन की गंदी गंदी गाली दिया इसी दौरान वहां पर दौलत का बेटा मुकुंद सिन्हा भी आ गया दोनों एक राय होकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट किये इसी दौरान उसका बेटा सोनू निर्मलकर बीच बचाव करने आया तो उक्त दोनों दौलत एवं मुकुंद ने उसका बेटा सोनू के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट से उसे बांये हाथ की कोहनी चेहरा गला में चोट आया है एवं बेटा सोनू के बांया हाथ एवं गला में चोट आया है। घटना को केशव निषाद एवं उपस्थित लोग देखे सूने है.

जबकि दौलत सिन्हा के अनुसार 30 जून 21 के शाम को वह नरसिंग सिन्हा के किराना दुकान के पास खडा था, उसी समय उत्तम निर्मलकर उसके पास आकर शराब के नशा में उसे गाली गलौच करने लगा तब वह उत्तम को गाली देने से मना किया तो उत्तम उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा इसी दौरान उत्तम के बेटा सोनू निर्मलकर, ओम प्रकाश निर्मलकर वहा पर आ गये तीनो मिलकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट किये और जमीन पर गिरा दिये। मारपीट से उसे बाये हाथ, कोहनी, अंगुली एवं गला मे चोट आया है,इसी दौरान बीच बचाव करने उसका भतीजा मुकुन्द सिन्हा आया तो उक्त तीनो मिलकर मुकुन्द सिन्हा के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किये, मुकुन्द को बाये पैर, गला मे चोट लगा है। घटना को लालेश्वर सिन्हा, निलकमल सिन्हा, धनेश्वर सिन्हा, चुनेश्वर सिन्हा देखे सुने है.

उपरोक्त दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें