महासमुन्द : टाटा वाहन के ठोकर से कार वाहन क्षतिग्रस्त, मामला... - CG Sandesh

महासमुन्द : टाटा वाहन के ठोकर से कार वाहन क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति कालोनी के पास टाटा वाहन के ठोकर से कार वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सनत साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम दतान थाना पलारी जिला बलौदाबाजार का निवासी है पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय रायपुर में ड्रायवर का काम करता है. 30 जून 21 को अपने मंडल प्रमुख श्री मनमोहन चांदना के साथ मारूती सियाज क्र CG 04 NK 3425 से बागबाहरा ब्रांच विजिट में जा रहे थे कि महासमुंद त्रिमूर्ति कालोनी के पास करीब 10.10 बजे सुबह पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही टाटा डी आई वाहन क्र0 CG 06 GE 1762 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार के पीछे बम्फर, डिक्की, बेक लाईट, बैक कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने टाटा वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें