बागबाहरा : शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देकर मारपीट, मामला दर्ज.
थाना बागबाहरा अंतर्गत वार्ड नं0 08 कर्रापारा में शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सूर्या चन्द्राअकर ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2021 के दरम्यानी रात्रि में अवंती के घर शादी में मायन नाचने गया था नाचने के बाद रात्रि करीबन 02/30 बजे वह अवंती के घर के बाहर दीपक ठाकुर के किराना दुकान के सामने राकेश जानी, दीपक ठाकुर के साथ बैठा था उसी समय दीपक साहू शराब के नशे में आया और बिना किसी कारण के उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं लात घुसा एवं अपने पास रखे डण्डे से मारपीट करने लगा जिससे उसके सिर के पीछे साईड चोट लगकर खून बहने लगा व होठ, पीठ, चेहरा में चोट लगकर दर्द होने लगा तब राकेश जानी एवं दीपक ठाकुर ने बीच बचाव कर शासकीय अस्पताल बागबाहरा लेकर गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.