बागबाहरा : केंद्र सरकार की कूनीति और बढ़ती महंगाई के खिलाफ व... - CG Sandesh

बागबाहरा : केंद्र सरकार की कूनीति और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम राणा के नेतृत्व में कोमाखान में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अर्थी निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार की कुनीति और देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ खल्लारी विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम राणा के नेतृत्व में कोमाखान एंव बागबाहरा के युवाओं ने नरेंद्र मोदी अर्थी निकाल कर कोमाखान बस स्टैंड पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।जिसमे पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला दहन रोकने के प्रयास में खल्लारी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम राणा सहित युवाओं के साथ झूमा झटकी हुआ,अपना विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की.

खल्लारी विधानसभा के युवा अध्यक्ष उत्तम राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति एवं सुस्त रवैया के चलते देश में पेट्रोल डीजल के के साथ खाद्य सामग्री की दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिससे आम जन जीवन गरीब वर्ग एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से खेती किसानी करने वाले कृषकों खेती किसानी के कार्य में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर आज खाद्य सामग्रियों की मूल्य वृद्धि से गृहणी माता बहनों के रसोई के बजट भी असंतुलित हो गया है डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ने से ट्रांसपोर्टिंग एवं परिवहन लागत भी दोगुनी हो गई है जिसकी वजह से भी खाद्य सामग्री एवं दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की कीमत में भारी उछाल आया है।

उत्तमराणा ने कहा केंद्र में बैठे मोदी सरकार को देश के करोड़ों आम जनता एंव मध्यम वर्गीय परिवारों की फ़िक्र नही है। देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय परिवारों को बढ़ते मंहगाई के चलते अपने दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाले मूलभूत जरूरत के सामानों के दाम बढ़ने से गरीब एंव मध्यम वर्ग परिवार के जेब पर अतिरिक्त भार उठाना पड़ रहा है,पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ने से खादय समाग्री की वस्तुओ के दाम भी बढ़ गए है,100 दिनों में महंगाई कम करने की वादा करने वाली मोदी सरकार महंगाई तो कम नहीं कर पाई मगर पिछले 7 सालों में वस्तुओं के दाम दुगनी जरूर कर दिये।मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण लोगों की कमाई घटी, रोजगार के संसाधन घटे , नौकरियां गयी, नोटबंदी जीएसटी से व्यापार - व्यवसाय तबाह हुये।केंद्र सरकार की यह नीति आम जनता एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का कमर तोड़ने वाला एवं उद्योगपतियों तिजोरी भरने वाला नीति है।और आने वाले दीनो में पेट्रोल - डीजल के दामों में वृद्धि से परिवहन महंगा हो जाएगा है यह सब जानते हैं, यानी आने वाले दिनों में सब्जी भाजी से लेकर राशन पानी तक सबका परिवहन महंगा होगा और कीमतें बेतहाशा बढ़ेगी। यानी आने वाले दिनों में रसोई गैस , मिट्टी के तेल , खाने के तेल के अलावा सब्जी भाजी और राशन भी महंगे दामों में मिलने वाला है.

देश मे महंगाई बेकाबू होने से पहले इस पर केंद्र सरकार को कुम्भकर्णी निद्रा से उठ कर उचित पहल करना चाहिए और उनसे देश मे बढ़ते महंगाई भ्र्ष्टाचार सम्हाला नही जा रहा तो अपनी विफलताओं का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री जैसे संविधानिक पद से इस्तफ़ा दे देना चाहिए।

अंत मे श्री राणा जी एंव युवाओं द्वारा पुलिस प्रशासन से कोमाखान पुलिस प्रभारी सिध्दहेस्वर प्रताप सिंह को प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला महासचिव ताम्रध्वज बघेल,जिला महासचिव दुर्गा सागर,जिला उपाध्यक्ष ताराचंद सोनवानी, जिला महासचिव ऋषभ चन्द्राकर, जिला महासचिव लखन बघेल,युवा विधानसभा उपाध्यक्ष शुभम बाघ,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष खोमेश साहू,युवा कांग्रेस कोमाखान अध्यक्ष प्रत्युष ठाकुर,युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रखर चन्द्राकर,महासचिव लोकेश उइके, महासचिव घनश्याम निर्मलकर, महासचिव करन सिंह ,महासचिव गिरवर साहू,महासचिव मनीष ठाकुर, महासचिव खेमराज दीवान, महासचिव स्वेता सैंधरे, सचिव राहुल श्रीवास,सचिव भीष्म प्रताप साहू,सचिव कमलेश्वरी जायसवाल, सचिव चन्द्रकला आडिल, सचिव हर्ष चन्द्राकर, अभिषेक यादव, मीडिया विधानसभा संयोजक पोखन साहू, ब्लॉक शहर संयोजक आलम खान, ब्लॉक संयोजक ग्रामीण योगेश साहू शशांक श्रीवास समीर खान फलेश यादव

डोमन दीवान,ऋतुराज दीवान,छोटूराज दीवान रामेश्वर दीवान,लष्मीनारायन ध्रुर्वे, महत्तर धुरु, पीताम्बर धुरु,सिद्धार्थ धुरु, डिगेश दीवान,डिगेश्वर पटेल,हेमलाल पटेल,विनोद ध्रुव,हगराम माँझी, सुर्य कुमार दीवानमिथलेश धुरु, कोमल पटेल, मासूम दीवान ,हेमंत धुर्व उपस्थित थे।

 



अन्य सम्बंधित खबरें