news-details

सरायपाली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का लेटर पैड जलाकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

सरायपाली: जिला नेतृत्व के आवाह्न में भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के निर्देशानुसार महासमुंद जिले मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर द्वारा सत्ता के घमंड मे चूर होकर शासकीय कार्यों मे दखलअंदाजी किया जा रहा है। जिसके विरोध मे आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सराईपाली जयस्तम्भ चौक मे दोपहर 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा लिखे पत्र का दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया.

इस कार्यक्रम में उपस्थित विपिन उपवेजा जिला उपाध्यक्ष ,पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष कामता पटेल ,सराईपाली मण्डल अध्यक्ष धनेश नायक, बलौदा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, जिला मंत्री दुष्यंत नायक, जिला कार्यसमिति सदस्य युवराज गौस्वामी, विशेष आमन्त्रित सदस्य योगेश शर्म, सराईपाली मंडल अध्यक्ष सोनू पाढ़ी, बलौदा मण्डल अध्य्क्ष प्रभास मिश्र, केंदुआ मण्डल अध्यक्ष प्रमोद पटेल, भंवरपुर मण्डल अध्यक्ष धर्मन्द्र पटेल, नीरज अग्रवाल, मनोज प्रधान, आशीष सेन, अभिनय साह ,राकेस नायक , उपेंद्र नायक , सन्दीप सिंह , आयुष साहू , जयप्रकश बंजारा , योगेन्द्र बंजारा सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें