सरगांव पुलिस ने 50 पाव देशी शराब के साथ युवक को पकड़ा, गांव म... - CG Sandesh

सरगांव पुलिस ने 50 पाव देशी शराब के साथ युवक को पकड़ा, गांव में करता था अवैध शराब की बिक्री

सरगांव। पथरिया ब्लॉक के साकेत चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत बदरा(ठ) में विगत कुछ सालों से शराब की अवैध बिक्री करने वाले युवक को सरगांव पुलिस ने 50 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा है। सरगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना की नप.सरगांव मौहार पारा स्तिथ शराब दुकान के समीप लगे चखना दुकान में एक व्यक्ति के द्वारा अधिक मात्रा में शराब खरीद कर गांव ले जाने के फिराक में रखा जा रहा है। 

इसकी सूचना पाकर प्रधान आरक्षक कृष्णा टंडन एवं आरक्षक सुनील खांडे थाना से शराब दुकान के लिए रवाना हुए। पहुँचने पर ग्राम पंचायत बदरा(ठ) निवासी उजे साहू पिता साहू उम्र 24 वर्ष को पकड़ कर तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 50 पाव देशी शराब एक प्लास्टिक बोरा में मिला युवक से पूछताछ करने पर शराब बिक्री के लिए ले जाना पाया गया। आरोपी उजे साहू को थाना सरगांव लाकर पूछताछ करने पर बताया की विगत कुछ सालों से वो ग्राम बदरा(ठ) में अवैध शराब की बिक्री करता था। आरोपी युवक पर सरगांव पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1),34(2)59(क) पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया जहां न्यायालय के द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

ग्राम पंचायत बदरा(ठ) की महिला कमांडो के द्वारा साकेत चौकी में अवैध शराब बिक्री की शिकायत कई बार की जा चुकी है पर फिर में साकेत पुलिस के द्वारा अब तक अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नही लगाया गया है। जिससे गांव में अवैध शराब बिक्री करने वालो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे गांव का माहौल खराब होता दिख रहा है तथा महिलाओं एवं लड़कियों पर हमेशा खतरा बना रहता है।


अन्य सम्बंधित खबरें