चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार... प्रदेश की आम जनता के 15 हजार करोड़ रुपयों से अधिक की राशि धोखे से हड़पने के आरोप
पीएसीएल के फरार डायरेक्टर सुखदेव सिंह को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर रही है. किस तरह से फर्जीवाड़ा किया गया है इसकी पुछताछ कोर्ट से रिमांड लेने के बाद की जा रही है. वर्ष 2016 में रायपुर के मोहदहा पारा थाना में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज है. कंपनी के डायरेक्टर को सीबीआई की टीम ने भी गिरफ्तार कर रुपनगर जेल में रखा था. अब पुलिस उसे रायपुर लाई है. पूछताछ में बड़ा खुलासा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ की जनता को रकम दुगना कराने और जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपयों की ठगी चिट-फंड कंपनियों द्वारा की गई थी. चिट-फंड कंपनियों का जाल छत्तीसगढ़ में बिछ गया था ! हजारों लोगों की गाढ़ी कमाई को बहला-फुसला कर ठगबाज ले गए थे. लम्बे अर्से से फरार चल रहे चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है ! चिटफंड कंपनी पीएसीएल कंपनी पर प्रदेश की आम जनता के 15 हजार करोड़ रुपयों से अधिक की राशि धोखे से हड़पने के आरोप लगे थे. प्रदेश के कई थाना और चौकियों में इस कंपनी के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए थे !
विधानसभा
चुनाव 2018 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ
कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की घोषणा की गई थी. प्रदेश के सैकड़ों लोगों
से अलग-अलग चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगी गई राशि दिलानें का कार्य भी किया
गया. वहीं कई कंपनियों को संपत्तियों को कुर्क भी किया गया है. इसी मामले
में एक और कामयाबी पुलिस को मिली है