महासमुन्द : जमीन संबंधी बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम लभरा खुर्द जमीन संबंधी बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई 21 को अपने खेत खेती के कार्य से गया था तभी निलकंठ ध्रुव, नीराबाई ध्रुव, झरना ध्रुव आये और पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर उसे गाली गलौज करने लगे गाली तब वह गाली देने से मना किया तो झरना ध्रुव अपने हाथ में रखे डंडा से उसके पीठ पर मारी उसे देखकर मीराबाई जो हसिया रखी थी और उसे मारने के लिये दौडाने लगी वह डर से भागा तो आगे रास्ते में निलकंठ ध्रुव भी मिला जो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये तीनों एक राय होकर उसे दौडाने लगे वह अपना जान बचा कर भागकर अपने घर पहुंचा और घटना के बारे में उसकी माँ रमशिला ठाकुर तथा फोन से उसका दोस्त योगेश ठाकुर को बताया हू। झरना के द्वारा डंडे से मारने से पीठ एवं पैर में चोट लगा है, दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.