खल्लारी : तेरे को इस कार्यक्रम मे नही बुलाया गया है तु क्यों... - CG Sandesh

खल्लारी : तेरे को इस कार्यक्रम मे नही बुलाया गया है तु क्यों आया है कहकर मारपीट, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम तेलीबांधा में तेरे को इस कार्यक्रम मे नही बुलाया गया है तु क्यों आया है कहकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लक्ष्मीकांत दीवान ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई 2021 को गांव का सरपंच असंत दीवान द्वारा खल्लारी माता के नाम से बदिया बकरा दिया था जिस पर गांव के दुलार दीवान के प्लाट के पास खाने पीने का व्यवस्था किया गया था जिस पर गांव के धनसिंग, माखन, मेघराज, कामता दीवान,टिके दीवान एवं गांव के अन्य लोग उपस्थित थे वह भी उस कार्यक्रम में उपस्थित था। करीबन 10/30 बजे खाना खाने के लिए सब बैठे थे। खाना बकरा सब्जी परोस चुके थे। तब गांव का कामता दीवान उसे बोला की तेरे को इस कार्यक्रम मे नही बुलाया गया है तु क्यों आया है। कह कर बोलने लगा तब वह बोला सरपंच असंत का कार्यक्रम है तु कौन होता है मुझे बोलने वाला बोलने पर कामता दीवान द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये। जान से मारने की धमकी देते हुये लोहे के हथियार से उसके दाहिना भौव के उपर सिर मे वार कर दिया। जिससे चोंट आई खुन बहने लगा। घटना को धनसिंग, असंत दीवान माखन, मेघराज, टिके दीवान देखे सुने और बीच बचाव किये है। फिर वह ग्राम कोटवार भावसिंग के पास आया एवं डायल 112 को फोन करने पर उसमें सरकारी अस्पताल बागबाहरा में ईलाज कराया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें