सिंघोडा : पुजारीपाली से 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सिंघोडा : पुजारीपाली से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

सिंघोडा पुलिस को 01 जुलाई 2021 मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति घोडाधार रोड किनारे ग्राम पुजारीपाली में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रवाना हुआ जहां पर एक व्यक्ति रोड किनारे दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम शिवकुमार पिता मनमोहन जोल्हे उम्र 27 साल साकिन पलसापाली थाना सिंघोडा का निवासी होना बताया.

आरोपी शिव कुमार के कब्जे से एक पांच लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकिन में भरा लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें