हजारों शिक्षक सीएम हॉउस घेरने उतरे राजधानी के सड़क पर...कराया ‘मुंडन’..
प्रदेश की राजधानी में सड़क पर गुरुवार को प्रदेशभर से आए सभी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े थे। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी शिक्षक जूते पॉलिश करते नजर आए। उनका कहना था सरकार ने इन्हें रोजगार दिया नहीं, अब बेरोजगारी की वजह से घर चलाना मुश्किल है। इसीलिए जूते पॉलिश कर के दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करेंगे। रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर पुलिस ने उन्हें रोक लिया रोक लिया तो नाराज होकर वहीं मुंडन कराने बैठ गए।
मिली जानकारी के अनुसार बीएड संघ के बैनर तले शिक्षक सरकार से मांग
करते रहे कि इन्हें जल्द से जल्द स्कूलों में नियुक्ति दी जाए। संगठन के
प्रमुख दाऊद खान ने बताया कि लगातार सरकार इन्हें सिर्फ आश्वासन ही दे रही
है कर कुछ नहीं रही है। इसकी वजह से यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
शिक्षकों की मांग को सरकाए जल्द पूरा करें। जब तक सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती तब तक हम नहीं हटेंगे। सभी शिक्षक जल्द से जल्द स्कूलों में नियुक्ति चाहते हैं जिसे लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे शिक्षकों को समझाने जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी आए आए और कहा कि सरकार उनके हक में जल्द फैसला लेगी। मगर शिक्षकों ने बात मानने से इंकार दिया, नियुक्ति की मांग पर सभी अड़े रहे। यह सब देख कर अधिकारीगण वापस चले गए।
आपको बता दें की 2019 में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए सरकार ने 14580 युवाओं को चुना मगर अब तक नियुक्ति नहीं दी गई। करीब ढाई साल से नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही है। प्रदेश में 14 हजार 580 शिक्षकों का चयन हो चुका है मगर भर्ती नहीं हो रही। इससे पहले सभी शिक्षक किसी न किसी प्राइवेट स्कूल में नौकरी कर रहे थे, सभी ने इस आस में नौकरी छोड़ दी कि उन्हें सरकार की तरफ से रोजगार मिलेगा लेकिन अब कोई दूसरी नौकरी इसलिए नहीं मिलती क्योंकि ये उम्मीदवार चयनित हैं, लॉकडाउन में सभी शिक्षकों की माली हालत और भी खराब हो गई मगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।