तेन्दूकोना : शराब पीलाने की सूविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
तेन्दूकोना पुलिस को 01 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि तुकेश पटेल निवासी बागबाहरा देशी एवं अंग्रेजी शराब भट्ठी के पीछे अपने चखना ठेला में लोगो को बिठाकर शराब पीने पिलाने की सूचना उपलब्ध करा रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान देशी एवं अंग्रेजी शराब भट्ठी के पीछे तुकेश पटेल के चखना ठेला ग्राम भुरकोनी पहुंचने पर चखना ठेला में शराब पी रहे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर चखना ठेला में एक पाव देशी प्लेन शराब की अधभरी शीशी एवं एक डिस्पोजल गिलास को छोड़कर भाग गये शराब पीलाने की सूविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम तुकेश पटेल पिता स्व0 संतराम पटेल उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 थाना पारा जैन मंदिर के पीछे बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का होना बताया.
आरोपी तुकेश पटेल के पेश करने पर एक देशी प्लेन शराब की 180 एम.एल. वाली पौवा की कांच वाली शीशी में करीबन 100 एम.एल. भरी हुई देशी प्लेन शराब कीमती 50/- रूपये एवं 01 नग डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास में जिसमें देशी प्लेन शराब की गंध आ रही थी गवाहो के समझ जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।