महासमुंद : जिले में दो घटनाओं में दो ने फांसी लगाकर की खुदकु... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में दो घटनाओं में दो ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक की सांप काटने से मौत.

महासमुंद जिले के बागबाहरा, बसना व सरायपाली में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जबकि एक व्यक्ति की मौत सांप काटने से हुई है.  

प्राप्त जानकरी के अनुसार बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम गांजर में 1 जुलाई 21 करीब 10:00 बजे मृतक पवन चन्द्राकर पिता स्व. मनहरण उम्र 43 साल ने अपने घर परछी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है.

सर्प के काटने से मौत

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बगईजोर में 30 जुलाई को करीब 4 बजे एक व्यक्ति को सर्प ने काट लिया जहरीले सर्प के काटने से उक्त व्यक्ति की ईलात के दौरान शासकीय अस्पताल सरायपाली में मौत हो गई. मृतक का नाम छबीलाल यादव पिता खुररू यादव उम्र 37 साल बगईजोर का निवासी बताया गया है मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

गमछा से फांसी लगाकर की आत्महत्या

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बड़ेटेमरी में शराब से आदि एक व्यक्ति ने गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना 1 जुलाई करीब शाम 4 बजे की है. बताया गया मृतक शीव प्रसाद नेताम पिता घसीया राम उम्र 45 साल, बड़ेटेमरी का निवासी था जो शराब पीने का आदि था एवं मानसीक रूप से ग्रसीत था. बताया गया कि मृतक अपने घर के म्यांर में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें