मीटिंग में शामिल होने आए कॉन्ट्रेक्टर से हुई लूट व मारपीट..राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल.. हर दिन हो रहे दर्जनों अपराध
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात कॉन्ट्रेक्टर से
लूट का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने
इंडियन ऑयल के कॉन्ट्रैक्टर जितेंद्र सिंह के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम
दिया है।
पीड़ित जितेंद्र ने थाना पहुँच पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बाइक सवार
लुटेरों ने उसे रोककर सर पर डंडे से वार किया और उसके पास रखें 5 हजार
रुपए नगदी को लूट कर भाग गए। इस दौरान जितेंद्र के भागने पर लुटेरों ने
उसके साथ मारपीट भी की।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र कल इंडियन ऑयल में मीटिंग के सिलसिले में
बिलासपुर से रायपुर आया हुआ था और वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में मीटिंग
कर वापस लौट रहा था की अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है, घटना स्थल के
आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।
वहीं आए दिन अपराध को देखते हुए यह कयास भी लगाए जा रहे है कि भविष्य में रायपुर स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि क्राइम सिटी के नाम से जाना जाएगा.