सरायपाली : आजकल मेरे साथ नहीं रहता कहा तो पत्थर से मारकर कर दी हत्या, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम संतपाली के दो लोगो पर पत्थर से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने के लिए मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून को संतपाली का संतलाल भोई उम्र करीब 60 वर्ष एवं तुलासिंग राय उम्र करीब 55 वर्ष दोनों ठंडाराम के साथ दोपहर करीब तीन बजे बाहर रोड़ में घर के सामने खड़ा था.
इसी दौरान ठंडाराम ने संतलाल को बोला कि आजकल तू तुलासिंग के साथ घूमता है, मेरे साथ नहीं रहता है कहने पर इतने पर से संतलाल और तुलासिंग ने क्रोधित होकर दोनों हाथ मुक्का लात से मारे एवं तुलासिंग ने उसे (ठंडाराम) को पकड़ लिया और संतलाल ने एक पत्थर से बायां कान के पास मारने से गंभीर चोट लगा.
इसके बाद ठंडाराम अपने पुराना घर डीपापारा में सोने चला गया और दूसरे दिन 26 जून 21 को ठंडाराम के तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे ईलाज के लिए बसना ले गये जहां शासकीय अस्पताल में दिखाने पर डा. ने बताया कि ठंडाराम के बायां कान के पास एवं गुप्तांग में गहरा चोट लगा है, दूसरे जगह इलाज के लिए ले जाने के सलाह देने पर ठंडाराम डा. अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में ले जाकर दिखाये तो वहां भी डा. अग्रवाल ने यहां इलाज नहीं हो सकेगा बोलते हुए रायपुर ले जाने का सलाह दिया.
जिसके बाद ठंडाराम के परिजन उसे रायपुर न ले जाकर घर वापस ले आये और घर में मरहम वगैरह लगा रहे थे किन्तु ठीक नहीं होने से 1 जुलाई 2021 को प्रात: 11 बजे ठंडाराम की मृत्यु हो गई.
बताया गया कि ठंडाराम के मृत्यु संतलाल एवं तुलासिंग राय द्वारा मारपीट कर गुप्तांग में चोट पहुंचाने एवं बायां कान के पास पत्थर से मारकर गंभीर रूप से चोट पहुंचाने से हुई है.
मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 302-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.