कोमाखान : एल.ई.डी.टी.वी. एवं रिसीवर को चोरी कर ले भगाने पर मामला दर्ज.
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम बोईरगांव में एल.ई.डी.टी.वी. एवं रिसीवर को चोरी कर ले भगाने पर मामला दर्ज किया गया है.
सेत कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई 21 को रात्रि 9 बजे खाना खाकर सो गये रात्रि लगभग 10 बजे उसके बाड़ी का दरवाजा खुलने का आवाज आया तो वह उठकर देखा उसके घर के बरामदा में लगा एल.ई.डी.टी.वी. एवं रिसीवर नही था बाड़ी तरफ जाकर देखा तो उसके गांव का भेखराम पिता प्रेमनाथ यादव उम्र 26 साल ग्राम बोईरगांव का एल.ई.डी.टी.वी. एवं रिसीवर को लेकर भाग रहा था तब रात्रि में उसका पड़ोसी सरोज यादव एवं उकेश यादव को उठाकर घटना के संबंध में बताया एवं भेखराम के घर जाकर पूछताछ कर देखे तो एल.ई.डी.टी.वी. एवं रिसीवर उसके घर में था.
पार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।