सिंघोडा : रेहटीखोल वाहन चेकिंग पर पुलिस ने जप्त की चार नग कार्टून बीयर.
सिंघोडा पुलिस को 02 जुलाई 2021 के रात्रि मे पुलिस अधीक्षक महासमुंद के मौखिक आदेश पर पुलिस की टीम अंतर्राज्यीय सीमा एन एच 53 रोड रेहटीखोल वाहन चेकिंग पर रवाना हुआ. संयुक्त रूप से उडीसा से आने वाली वाहनो को चेकिंग कर रहा था चेकिंग दौरान लगभग 22:30 बजे उडिसा तरफ से एक सफेद कलर का क्रेटा कार क्रमांक ओडी 15 एफ 2772 आकर रूकी जिसमे दो व्यक्ति सवार थे कार के पीछे डिक्की मे कार्टून भरा हुआ था जिन्हे नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम जसकेतन जाल पिता कार्तिक जाल उम्र 31 वर्ष साकिन रेलवे कालोनी थाना क्षेत्रराजपुर जिला सम्बलपुर उडीसा बगल मे बैठा व्यक्ति अपना नाम पिंकू परीडा पिता महेन्द्र परीडा उम्र 21 वर्ष साकिन रेमेन्ड जी/पी/टाउन थाना ऐंठापाली जिला सम्बलपुर उडीसा का निवासी होना बताये वाहन के डिक्की मे रखे सामान के बारे मे पूछताछ करने पर गोल मोल जबाब देने लगे जिन्हे कडाई से पूछताछ करने पर कार के डिक्की के कार्टून मे बियर रखना बताये.
पुलिस ने बताया कि आरोपियो के संयुक्त कब्जे के वाहन क्रमांक ओ डी 15 एफ 2775 के पीछे डिक्की मे रखा चार नग कार्टून मे भरा 330 मिली वाली होगार्डन कम्पनी का बियर प्रत्येक काटूर्न मे 24-24 नग भरी हुई कुल 96 नग बियर बाटल कुल जूमला 31680 मिली कीमती 14400 रूपया, दो नग कार्टून मे बटवायजर कम्पनी का केन बियर भरा हुआ प्रत्येक केन बियर मे 500-500 मिली भरी हुई कुल 48 नग 24000 मिली कीमती 5760 रूपया, तीन नग कार्टून मे कोरोना एक्सट्रा कम्पनी का बियर बाटल प्रत्येक बाटल मे 330-330 मिली भरी हुई कुल 72 बाटल कुल जूमला 23760 मिली कीमती 10800 रूपया प्रत्येक कार्टून से एक एक नग बियर निकालकर तीन सैम्पल तैयार कर ए1,ए2,ए3, से चिन्हांकित कर सभी सैम्पल व सभी कार्टूनो को सील चपडा से सीलबंद किया गया जूमला 79440 मिली कीमती 30960 रूपये।
आरोपियो के कब्जे से क्रेटा वाहन क्रमांक ओ डी 15 एफ 2775 कीमती 600000 रूपये, तीन नग मोबाईल कीमती 60000 रूपया, नगदी रकम 1000 रूपया, वाहन का आरसी बुक कुल जूमला कीमती 691960 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।