रोका -छेका  तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लि... - CG Sandesh

रोका -छेका तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भुरकोनी व सोहागपुर पहुंचे संसदीय सचिव… हायर सेकेंडरी स्कूल भुरकोनी में नवनिर्मित शिक्षा प्रयोगशाला का किया लोकार्पण।

बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी एवं सोहागपुर में आयोजित रोका-छेका तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह दीवान ने की।

कार्यक्रम के चलते विधानसभा क्षेत्र में इस प्रवास के दौरान श्री यादव ने भुरकोनी में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। साथ ही साथ भुरकोनी में नवनिर्मित शिक्षा प्रयोगशाला का लोकार्पण कर क्षेत्र को समर्पित किया।

वही श्री यादव के द्वारा कोदो कुटकी इत्यादि के बीच का वितरण कृषक जनों को किया गया ।

इसी क्रम में सोहागपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव के द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही साथ गौचारण में संलग्न गौ सेवा की आधारशिला गोपालक जनों को उप वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रमुख सुबेर सिंह ठाकुर, उमेश चक्रधारी ,संजय ,केशव साहू, महेंद्र साहू ,पूनम मानिकपुरी, बंधु राम चक्रधारी।

सोहागपुर के कार्यक्रम में लोकेश पटेल, भूमिधर दास वैष्णव ,उपसरपंच जगत राम ,यादराम साहू, रामेश्वर ठाकुर, निराबाई ,सावित्री देवी, राधाबाई, अहिल्याबाई ,उमेश ठाकुर श्यामलाल, खोमेश साहू, मीराबाई तीरथ ठाकुर, भाव सिंह ठाकुर, भागीरथी, मांझीजी, मालिकराम ध्रुव, नाहर सिंह ठाकुर ,मूलचंद यादव, पवन कुमार, थान सिंह ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, राय सिंह ठाकुर ,छत्तीस कुमार, दामिनी, बया बाई, सोहन दास बैरागी, बृजलाल ठाकुर, पंचराम ठाकुर, अशोक ठाकुर, डोमार सिंह कोटवार के साथ हर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेसन उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें