पिथौरा: भाजयुमो जशपुर के जिलाउपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूद... - CG Sandesh

पिथौरा: भाजयुमो जशपुर के जिलाउपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का किया गया भव्य स्वागत

पिथौरा। हिन्दू धर्म रक्षक,पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पोते,जशपुर राजपरिवार के युवराज भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का आज स्थानीय बस स्टैंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एव जूदेव परिवार के कट्टर समर्थक विक्की सलुजा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ ने जय जय जूदेव जय जय जूदेव के गगनभेदी नारो के साथ आतिशबाजी एव फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जशपुर के युवराज को पहली बार अपने बीच पाकर स्वागत करने वाले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक अद्भुत जोश नजर आ रहा था।

स्वागत पश्चात युवराज शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने भाजयुमो नेता विक्की सलुजा के कार्यालय में जलपान ग्रहण किया तथा सभी युवा कार्यकर्ताओ से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को जशपुर राजमहल आने का न्योता दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन राय,भाजयुमो जशपुर जिला अध्यक्ष अमन शर्मा,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय नायक,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,सांसद प्रतिनिधि जतिंन ठक्कर,अल्पसंख्यक जिला महामंत्री हनी गंभीर,जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा राजा खनूजा,भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह,भाजयुमो महामंत्री दुर्गेश सिन्हा,मंडल उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल,प्रशिक्षण प्रमुख आलोंक राजपूत,मंडल मंत्री प्रतीक बोस,उपसरपंच सिंघुपाली पुरषोत्तम साहू,राजा शुक्ला,कुलदीप सिंह,सोमनाथ यादव, योगेश यादव,सागर बोस,रवि वासुदेव,हेमंत कन्नौजे,सीताराम चौहान,दुर्गेश यादव,सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें