खल्लारी  : मनरेगा राशि अन्य के खाते में जाने बाद युवक ने फां... - CG Sandesh

खल्लारी : मनरेगा राशि अन्य के खाते में जाने बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

खल्लारी थाना क्षेत्र में परिजनों की मनरेगा राशि किसी और के खाते में चले जाने बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले व्हाट्सएप में स्टेटस डाला था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकेश्वर यादव  पिता सुकालू यादव उम्र 24 वर्ष मंदिर चौक के पास एक होटल चलाता था, जो शनिवार दोपहर को घर के पीछे बेहरा के पेड़ में फांसी कर आत्महत्या कर लिया.

जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन मनरेगा में काम करने के लिए जाते थे. जिनके मजदूरी का भुगतान करीब 20-22 हजार है. जो किसी दूसरे के खाते में चला गया है, इस मामले में सरपंच ने बताया कि राशि के लिए एक सप्ताह पहले मीटिंग हुई थी. हलाकि युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें