संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव के हाथों साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
बागबाहरा विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित मुनगासेर के हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनगासेर में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के हाथों संपन्न हुआ।
हायर सेकेंडरी स्कूल मुनगासेर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर ने की । विशेष अतिथि के की आसंदी पर वरिष्ठ कांग्रेसी वैद्यनाथ चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, जनपद सदस्य जगमोहन चंद्राकर ,सरपंच खेलू बरिहा, विधायक प्रतिनिधि सुंदर लाल साहू व राजू चंद्राकर प्रमुख रूप से विराजमान रहे।
अतिथि स्वागत के बाद साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें विधायक यादव के हाथों विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने पर छात्राओं की खुशी अलग से दिखाई दे रही थी।
छात्राओं का कहना था कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त होने से विद्यालय आने जाने में हमें बहुत ज्यादा आसानी होगी। पहले हमें घर से स्कूल आने जाने में बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उनसे हमें मुक्ति मिलेगी। लिए हम सब खल्लारी विधायक श्री यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से , नरेश चंद्राकर , कांग्रेस नेता बड़ा खान, रमेश साहू उमेश साहू, गणपत साहू, नाथू चक्रधारी, उपसरपंच जितेंद्र साहू नोहर चक्रधारी सहित स्कूली छात्राएं, शिक्षक एवं ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।