ठीक से नही नाचने पर किया पिट पिट कर अधमरा.. पुलिस को थी जानक... - CG Sandesh

ठीक से नही नाचने पर किया पिट पिट कर अधमरा.. पुलिस को थी जानकारी पर नही किया केस दर्ज...

जानकारी के मुताबिक देवरीकला निवासी गौतम वस्त्रकार(30) शुक्रवार की शाम गौतम, कुरा से चकराकुण्डा अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल हुआ था। बारात निकलने के दौरान बाराती डीजे में नाच रहे थे। इस दौरान चकराकुंड निवासी सोनू यादव, आकाश यादव और अन्य युवकों ने अच्छे से नहीं नाचने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने गौतम की पिटाई शुरू कर दी,बारातियों ने बीच-बचाव किया तो युवक अपने घर से एलबेस्टर सीट ले आए और गौतम पर हमला कर दिया।

इसके बाद बाराती वहां से भाग निकले। वहीं, गौतम हमला करने वाले युवकों के बीच ही फंस गया। युवकों ने गौतम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद किसी तरह गौतम को घायल अवस्था में वधु पक्ष के बलराम वस्त्रकार के घर लाया गया। लेकिन गौतम की हालत देख उसे मंगला स्तिथ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ही शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सोनू यादव, आकाश यादव को हिरासत में लिया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस कि फिर से लापरवाही सामने आई है क्योंकि जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया ,उसी वक्त मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना सकरी थाने में दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई भी मामला दर्ज नहीं किया था। इसके अलावा आरोपियों की भी धरपकड़ नहीं की गई। लेकिन शनिवार को जब गौतम की मौत हुई। तब पुलिस हरकत में आई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और आरोपी फरार होने में कामयाब हो चुके थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें