बसना : खेत का बंटवारा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम धुपेनडीह में खेत का बंटवारा को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिसपर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
लोकनाथ नायक ने पुलिस को बताया कि वह 02 जुलाई 21 के दोपहर 01.30 बजे प्रेमलाल नायक एवं वृंदावन नायक को मेरा जमीन क्यों जोते हो बोला तो वह मेरा जमीन है कहकर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दिया और सीधा मारपीट कर दिया जिससे दाहिने हांथ में चोंट आया जिसे उसका बेटा देखा है और बीच बचाव किया है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC कायम कर विवेचना में लिया गया ।
जबकि प्रेमलाल नायक के अनुसार 02 जुलाई 21 के करीब दोपहर 01.30 बजे वह नहा कर अपने घर आंगन में था तो उसका भतीजा बबलु नायक पिता लोकनाथ नायक ने कहा कि मैं तूमको खेत का बंटवारा हिस्सा नहीं दुंगा, और ऐसा बोलकर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हांथ में रखे टंगिया से मारपीट किया. जिससे उसके बांए जांघ में चोंट लगा है. लडाई झगडा को पंचमय चौहान देखा सुना व छुडाया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.