महासमुंद : साराडीह से 20 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस को 03 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साराडीह नया तालाब मेड में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर मौके पर पहुचकर एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक नीला रंग के बैग के अंदर 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 m.l भरी हुई कुल जुमला 3600 m.l कुल किमती 1600रूपये का रखा मिला.
आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट पाए जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
अन्य सम्बंधित खबरें