महासमुन्द :  पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर शीशी से सिर पर ... - CG Sandesh

महासमुन्द : पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर शीशी से सिर पर कर दिया हमला...

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम गुडरूपारा में गाली गलौच करने से मना करने पर शराब की शीशी से सिर पर मारा, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

झलकु राम यादव ने पुलिस को बताया कि वह शिव चौक गुडरूपारा महासमुन्द का निवासी है । 03 जुलाई 21 के दोपहर 01.45 बजे बजरंग चौक गुडरूपारा रंगमंच के पास वह और लाला कोसरिया, दादू साहू, दिपक यादव वे सभी शराब पीकर बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी दिपक यादव गाली गलौच करने लगा जिसे वह गाली गलौच करने से मना करने पर मुझे मना करने वाला कौन होता है कहकर गालीगलोच करते हुये कहा शराब पीया है और नाटक कर रहा है कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये वही पर पड़े शराब के शीशी से उसके सिर मे मारा जिससे खुन निकलने लगा।

घटना को लाला कोसरिया, दादू साहू देखे सुने बीच बचाव किये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें