पटेवा : बेटे के अलग रहने पर ससुर ने बहु से की मारपीट, गला दब... - CG Sandesh

पटेवा : बेटे के अलग रहने पर ससुर ने बहु से की मारपीट, गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम गोडपाली में बेटे के अलग रहने से ससुर ने अपने बहु से मारपीट की, जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

महेश्वरी यादव ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम गोडपाली में अपने पति के साथ रहती है किसानी मजदूरी का कार्य करती है। उसके पति लोग दो भाई है देवर योगेश यादव के साथ ससुर छबिराम यादव एवं सास देवकी बाई यादव रहते है। वह अपने पति के साथ अपने मायके माता पिता के साथ ग्राम गोडपाली में रहती है ।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका ससुर छबिलाल यादव आये दिन घरेलू बात को लेकर उसके पति बसंत यादव के साथ वाद विवाद लडाई झगडा करते रहता है. और 02 जुलाई 2021 को सुबह 10 बजे उसका पति अपने पिता जी के घर से मो0सा0 को ले आया था।

जिसके बाद में शाम करीबन 04-30 बजे पीड़िता अपने घर पर थी तभी उसका ससुर चिल्लाते हुये घर के पास आया एवं मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा। जिसपर वह घर के बाहर निकलकर क्या हो गया क्यो गाली दे रहे हो बोलने पर पीड़िता के ससुर ने कहा कि तुम्हारे कारण ही मेरा लडका बसंत यादव मुझसे गाली गुप्तार करते रहता था तथा मेरे से अलग रहता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए मैं तुम लोगो को काट डालूंगा मार डालूंगा कहकर गला दबाकर धमकी देने लगा।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर अपने हाथ में हसिया रखा था बीच बचाव करने उसका पति बसंत यादव आया तो उनके साथ भी वाद विवाद कर झुमा झटकी किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें