तुमगांव : मायके से ससुराल आई बहु को भाग जा कहते हुए सास ने की मारपीट
थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम जोबा में एक महिला को उसकी सास ने घर से भाग जा कहते हुए मारपीट की, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दामिनी राजपूत ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम जोबा थाना तुमगांव का निवासी है, वर्ष 2019 में अमर राजपूत से आर्य समाज में उसने शादी की है । जिनकी एक 11 माह की लडकी है।
पीड़िता ने बताया कि माह अप्रैल 2021 तक वे दोनों साथ में रहे उसके बाद उसका पति अमर राजपूत और उसके बीच आपसी मनमुटाव होने से दोनों अलग अलग रहने लगे । और पीड़िता अपने माता पिता के घर जोबा में रहने लगी ।
इसके बाद 03 जुलाई 21 को करीबन 10.30 बजे पीड़िता अपने पति अमर राजपूत के घर गयी तो अमर राजपूत की मां निर्मला बाई राजपूत यहां क्यों आयी है तेरे लिये यहां जगह नहीं है भाग जा कहते हुए अश्लील गाली गलौच कर हाथ झापड से दोनों गाल में मारपीट की, मामले में पुलिस ने धारा 294,323 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।