ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान कार्यकारणी की मीटिंग सम्पन्न,कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना पीड़ित के घर जाकर जानेंगे पीड़ित परिवार का हाल चाल
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश में कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित एंव पीड़ित परिवार के विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से राष्ट्रीयव्यापी कार्यक्रम आउटरीच प्रोग्राम चला रही है जिसमे कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ग्राम पंचायत एवं बूथ स्तर पर कोरोना महामारी से पीडीत परिवार के घर जाकर पीड़ित परिवार का कुशल क्षेम पूछ कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि वह सरकार से किस प्रकार की सहायता की उम्मीद रखते हैं।महासमुन्द जिले में आउटरिच प्रोग्राम को सफल बनाने में जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं संसदीय सचिव खलारी विधायक द्वारकाधीश यादव जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान का कार्यकारिणी मीटिंग एवं आउटरीच कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
खल्लारी विधानसभा के आउटरीच प्रोग्राम के प्रभारी संजय शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आउटरीच प्रोग्राम के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार यह जानना चाहती है कि देश मे कोरोना महामारी से पीडित परिवार एंव कोरोना संक्रमण से जो परिवार अपने रिश्तेदारों को खो चुके है वे केंद्र सरकार से क्या उम्मीद रखती है क्योकि केंद्र में बैठे मोदी सरकार ने राष्ट्रव्यापी कोरोना महामारी जैसे विपत्ति काल मे भी देश की जनता को भ्रमित कर आपदा को अवसर के रूप में देखा है कोरोना महामारी के दूसरे लहर के शुरुआती दौर में वैक्सीनशन को लेकर राज्यो के साथ सौतेला व्यवहार किया है जब पूरे देश मोदी सरकार की सौतेला व्यवहार को देखते विरोध शुरू हुआ तब जाकर मोदी जी ने पूरे देश मे सभी वर्ग के लिए वैक्सीनशन को फ्री करने की घोषणा की जीवन रक्षक कहे जाने वाले दवाई रेमेडिशिविर भी कई राज्यो के साथ रेमेडिशिविर कि मूल्य एंव आपूर्ति को लेकर भी धांधली सामने आया साथ ही आक्सीजन आपूर्ति के लिए भी केंद्र सरकार विफल रही है।ऐसे में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपना कर्तव्य और दायित्व को पूरा करने के लिए आउटरीच प्रोग्राम चला रही है।जिसमे प्रत्येक बूथसेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रर्ता देश के लाखो कोरोना महामारी से पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर कुशलक्षेम पूछ कर हाल चाल जानेंगे साथ ही वे सरकार से अपने परिवार के भलाई एंव कोरोना महामारी से हुए क्षतिपूर्ति के भरपाई के लिए केंद्र सरकार से क्या क्या उम्मीदें रखते है।
इन सारी बातों को कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रर्ता जानकारी लेकर केंद्र सरकार से जनहित के लिए कोरोना महामारी और लॉकड़ाउन के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो चुके छोटे व्यवसायी परिवार को राहत देने के लिए परिवार कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि ने भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आउटरीच प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया गया साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर कोरोना पीड़ित परिवार को दुख के समय मे हमारी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और उनके हित के लिए हर सम्भव मदद करने का प्रयास कर रही है यह संदेश के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन के कार्यकर्ता सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी ।
अंत मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन अध्यक्ष संतोष पटेल ने अपने कार्यकर्ता को आउटरीच प्रोग्राम में एक जुट होकर कार्य करने एंव सफल बनाने का आह्वान किया एंव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के द्वारा आयोजित आउटरीच प्रोग्राम एंव कार्यकर्ता मीटिंग को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्य रुप से दाऊ लाल चंद्राकर रवि निषाद भूपेंद्र ठाकुर प्रदीप यादव तूफान दीवान नरेंद्र जैन विष्णु महानंद निर्मल जैन लाला मांझी पोखन महानंद किशोर चतुर्वेदी गणेश शर्मा मिनी स्वर साहू श्री नान्तरकांता देवी चौहान पार्वती सिन्हा डुमरोतीं न ठाकुर गोलू जैन पोखन महानंद सी उपाध्याय खेमराज सिन्हा कांति तिवारी राजकुमार ध्रुव विष्णु महानंद चिंतामणि चंद्राकर ओम प्रकाशसाहू मनोहर ठाकुर केजू चक्रधारी तेजन दल नवनीत नाग सुफल साहू गुलजार खान एवंन कुर्रे राहुल श्रीवास भूपेंद्र देवांगन समीर खान शशांक श्रीवास्तव हरिशंकर यादव डीजेस्वर पटेल उत्तम राणा मनोहर ठाकुर भुवन साहू शिव उपाध्याय प्रीतम साहू मेघराज पांडे अमर पटेल लीलाधर चंद्राकर रोशन तारक अंजोर ठाकुर कोमल साहू जितेंद्र छतरी ओकार ठाकुर सुरेंद्र यादव गणेश राम साहू राजेंद्र शर्मा खोमेश साहू गिरस पटेल पार्वती सिन्हा नवनीत सलूजा राहुल सलूजा उमेश साहू द्रोण पटेल प्रेम ठाकुर राजू चंद्राकर रेख राज बाग जगमोहन चंद्राकर बुडहान सिंह मेघनाथ यादव नवल गायकवाड असंत कुमार साहू अब्दुल्ल ग़फ़्फ़ार समस्त कांग्रेस जन भारी संख्या में उपस्थित