र्गोंड़ समाज के बैठक में सादगीपूर्ण शादी सम्पन्न - मनोहर - CG Sandesh

र्गोंड़ समाज के बैठक में सादगीपूर्ण शादी सम्पन्न - मनोहर

उखरा में सुअरमाल राज अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ का बैठक राज अध्यक्ष कोमल सोम के सभापति एवं खेदूराम ठाकुर के उप सभापतित्व में हुआ। जिसमें उखरा निवासी युगल किशोर ठाकुर एवं जामगांव निवासी टिकेश्वरी ठाकुर के विवाह गोंड़ समाज द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि युगल किशोर ठाकुर व टिकेश्वरी ठाकुर द्वारा समाज की सभा में विवाह करने की आवेदन पर केन्द्रीय महामंत्री एवं दाईजबांधा सर्कल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने सभी पक्षकारों को बारी-बारी से बयान लेकर विश्लेषणात्मक ढंग से प्रकरण को स्पष्ट किया।तदुपरांत बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने टिकेश्वरी ठाकुर व युगल किशोर ठाकुर के विवाह ईष्टदेव बूढा़देव के समक्ष सात फेरे व हरिद्रालेपन के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से किया गया।तथा नवयुगल जोड़ी के परिवार सहित समाज जन भी टिकावन कर वर-वधु को नव दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद व बधाई दिए। इस अवसर पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष बसंता ठाकुर,सर्कल अध्यक्षगण रैनसिंग ठाकुर, सुरेन्द्र मांझी, मठियार चमन ठाकुर,दीपक ठाकुर,नीलेन्द्र ठाकुर, कंवल सिंह भारती, जगदेव ठाकुर, कंवल ठाकुर, लालसिंह ठाकुर,भरत ठाकुर,केशर सिंह ठाकुर, अंजोर ठाकुर, ओंकार ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर,बुढ़ान ठाकुर,रायसिंग ठाकुर,राजू ठाकुर,रुपनारायण ठाकुर,हेमलाल ठाकुर,मकसूदन ठाकुर,तुकाराम ठाकुर, रुपसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन महिलाएं पुरुषों ने सामाजिक समरसता के साथ भाग लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें