बसना : पुरानी रंजिश को लेकर नागर के लकड़ी से हमला, मामला दर्ज... - CG Sandesh

बसना : पुरानी रंजिश को लेकर नागर के लकड़ी से हमला, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम दलालखार पुरानी रंजिश को लेकर नागर के लकड़ी से हमला जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

परन्तु यादव ने पुलिस को बताया कि वह 04 जुलाई 2021 को वह बस्ती तरफ से अपने घर आ रहा था. दोपहर करीब 03.30 बजे दुर्जन किराना दुकान के पास पहुंचा था वहीं पर ग्राम के कंसराम बरिहा एवं उसके पिता लीलाराम बरिहा खडे थे जो उसे देखकर पुरानी रंजिस को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे मना करने पर और आक्रोशित हो गये और मारपीट करने लगे । कंसराम पास में रखे नागर के जुडा (लकडी का) से उसके सिर में मार दिया जिससे सिर में चोंट लगा है खुन निकला है तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट को वहां पर उपस्थित उसकी पत्नी मिथला यादव एवं उसका साला मीलाराम यादव देखे सुने एवं छुडाये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें