बसना : टांगापासा से 40 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : टांगापासा से 40 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना चौकी भंवरपुर पुलिस को 03 जुलाई 2021 को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से ग्राम चनाट की ओर से अवैध शराब परिवहन करते ग्राम सरकण्डा की ओर आ रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार मोटर सायकल को रोककर चेकिंग कर रहे थे कि ग्राम टांगापासा की ओर से एक निले रंग के बिना नंबर वाली हिरो एफएच डिलक्स से आया जिसे रोकवाये उसके मोटर सायकल के पिछे कैरेट के अंदर जुट की बोरी बंधा था जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रोहित चौहान पिता गुरूशरण चौहान उम्र 38 साल साकिन सरकण्डा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के कैरेट में एक जुट बोरी अंदर सफेद बडी झिल्ली के अंदर भरी हुई करीब 40 लीटर हांथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जुमला 40,000 एमएल किमती 8000 रूपये एवं एक निले रंग का बिना नंबर हिरो एचएफ डिलक्स मो0सा0 किमती 20,000 रूपये को जप्त किया गया है.

आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें