महासमुंद : शराब बेचने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : शराब बेचने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत अटल आवास के पास शराब बेचने से मना करने पर एक मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 7 गौशिया मस्जिद के पास नयापारा में रहता हूं ड्रायवरी का काम करता हूं 04 जुलाई 2021 के रात्रि 09 बजे अपनी बहन के घर मिलने अटल आवास नयापारा महासमुंद गया था जहां पर आरोपी दिलीप कुमार साहू अटल आवास नयापारा महासमुंद तथा सेन्टो पुरैना सा0 नया मछली मार्केट महासमुंद अटल आवास के पास शराब बेच रहे थे जिसे वह मना किया तो दोनो आरोपी एक राय होकर आरोपी दिलीप कुमार साहू बोल्डर से उसके बांये पैर की एड़ी में तथा सेन्टो पुरैना अपने पास रखे धारदार ब्लेड से उसके बांये हाथ में तीन चार जगह तथा सीने में मारकर चोट पहुंचाया है आरोपियो को मैं पूर्व से ही जानता है. घटना को मुस्तकील अली एवं मोनू दास देखे हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 324-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें