महासमुंद : नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने पर म... - CG Sandesh

महासमुंद : नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं 06 नयापारा में नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.

लडकी की माता ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नं 06 नयापारा महासमुन्द में रहती है. उसके चार लडके एवं दो लडकीयां है. हर दिन की तरह 02 जुलाई 2021 को उसकी दोनों लडकीयां काम करने गयी थी कि रात्री करीब 10.00 बजे उसका लडका ने घर आकर बताया कि उसकी बहन को हरिश तांडी ने स्कूटी में बिठा कर ले जा रहा था जिसका पीछा करने पर रात्री अंधेले में नही मिला. फिर वह धीरज के घर जाकर पता किया तो बताया गया कि करीब 08.00 बजे से वह घर से निकली थी जो वापस नही आई उसकी छोटी नाबालिक लडकी उम्र 17 वर्ष को हरिश ताण्डी छिपियापारा महासमुन्द ने बहला फुसला कर भगा कर ले गया है जिसकी पता तलाश करने पर पता नही चला. पार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें