तुमगांव : 70 मीटर केबल वायर चोरी.
थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम अछोली से 70 मीटर केबल वायर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
कुलदीप साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 02 तुमगांव का निवासी है. उसका फर्सी पत्थर खदान ग्राम अछोली में स्थित है, दिनांक 03 जुलाई 2021 को मुंशी गोलू फोन कर बताया कि रात्रि करीबन 02 बजे फर्सी खदान में लगे स्टाटर से माइन्स कटर तक के केबल वायर को कोई व्यक्ति काटकर ले गया है तब वह फर्सी खदान जाकर देखा उसके खदान में लगे करीबन 40 मीटर केबल वायर कीमती 10,000 रूपये एवं टुल्लू पंप का केबल वायर 30 मीटर कीमती 4000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
उसके फर्सी खदान से लगा हुआ कुंज लाल साहू का भी फर्सी पत्थर का खदान है उसके यहां से भी माइन्स कटर का केबल वायर भी चोरी हुआ है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है