मुंगेली कलेक्टर एवं एसपी से मिले पूर्व विधायक तोखन साहू - CG Sandesh

मुंगेली कलेक्टर एवं एसपी से मिले पूर्व विधायक तोखन साहू

पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री तोखन साहू जी के नेतृत्व में लोरमी के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुड़िया चौकी के वास्तविक स्थिति को अवगत कराते हुए कलेक्टर एवं एसपी से मिलकर खुड़िया चौकी को यथावत रखने के लिए आग्रह करते हुए ज्ञापन सौपा और कहां कि खुड़िया चौकी को किसी के कहने पर या अपराधियों को संरक्षण देने के लिए सरकार के द्वारा चौकी बंद करते हैं तो लोरमी विधानसभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे क्योंकि जनहित को ध्यान में रखते हुए चौकी का मांग किया गया था और चौकी को थाना में तब्दील करने के बजाए चौकी बंद किया जा रहा है खुड़िया चौकी अति संवेदनशील है करके पहले से ही एसपी एवं आई जी अवगत हैं विभागीय तौर पर भी खुड़िया चौकी को थाना बनाने के लिए मांग किया गया है

खुड़िया क्षेत्र जंगल से लगा हुआ है और स्थानी स्थिति से अवगत हैं फिर भी शासन के द्वारा चौकी को बंद करने के लिए आदेश दिया गया है जो समझ से परे हैं यदि सरकार आदिवासी एवं क्षेत्र की जनताओ का हितैषी है तो खुड़िया चौकी को यथावत रखे अपराधियों को कम करना सरकार का उद्देश्य है तो सरकार को जहां आवश्यकता लगता है वहां चौकी खोलने की बात श्री तोखन साहू जी ने कही जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित धनीराम यादव जी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा जी मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू जी मंडल अध्यक्ष लोरमी ज्ञानेश्वर क्षत्रिय जी महामंत्री सुशील यादव जी महामंत्री लोरमी मंडल राजेंद्र साहू जी महामंत्री गोड़खामही तामेश्वर साहू अध्यक्ष भाजयुमो अभिषेक पाठक जिला मंत्री भाजयुमो उत्तम साहू अध्यक्ष भाजयुमो मदन चंद्राकर जी जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे



अन्य सम्बंधित खबरें