दैनिक राशिफ़ल : मंगलवार 6 जुलाई 2021 - CG Sandesh

दैनिक राशिफ़ल : मंगलवार 6 जुलाई 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज परिवार, व्यापार और स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे। आज अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यक्षेत्र में किया गया छोटा सा प्रयास भी आपको बड़ा फल देगा। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पढ़ाई से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा और नौकरी में शुभ फल मिलेगा। आज आप अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें। आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। प्रमोशन की कोशिश करें। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप यदि किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे तो वह कार्य अत्यंत लाभकारी साबित होगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। भौतिक सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। आज कार्यक्षमताओं में आपकी अनूठी वृद्धि होगी। मीडिया, मनोरंजन, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में हैं, तो लाभ होगा। यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के साथ मतभेद ना होने दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर से बाहर जाते समय थोड़ा-सा शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। घरेलू कामकाज का बोझ और रुपये-पैसे को लेकर तनातनी आज आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कामकाज में व्यस्तता ज्यादा हो सकती है। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में भी विजय के प्रबल योग रहेंगे। आज विकट परिस्थितियों में भी मन में अपनों के प्रति संशय ना पालें। पैसे का निवेश सही जगह करेंगे। आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस नहीं खोना है। गलत फैसलों से गड़बड़ हो सकती है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आप आय के एक अतिरिक्त स्रोत की योजना बना सकते हैं जो बच्चे के भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। खिलाड़ी भाग्यशाली रहेंगे। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी। मौसम के अनुसार आपको अपने खान पान में बदलाव लाना होगा। संयमित दिनचर्या का बढिय़ा असर दिखेगा। आज किसी महिला या पुरुष के प्रति आकर्षण से बचें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप क्रोध पर संयम रखिएगा। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। बड़े कामों में आपको किसी से समय पर मदद मिल सकती है। हनुमान जी की आरती करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आज व्यापार के क्षेत्र में किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार संभव है। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं। अधिकारी आपके कुछ कार्य से नाराज रह सकते है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आपका प्रिय आपको महंगे उपहार के साथ विशेष महसूस कराएगा। तैलीय भोजन के सेवन से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक सामान्य दिन होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें